उ०प्र० सहकारी गन्ना समिति संघ लि०, लखनऊ प्रदेश की 166 सहकारी गन्ना विकास समितियों की शीर्ष संस्था है। इसकी स्थापना एवं पंजीकरण 11, अगस्त सन् 1949 में मुख्यतया सदस्य गन्ना समितियों, गन्ना किसानों के हितों की सुरक्षा, चीनी मिलों तथा सदस्य, सहकारी गन्ना समितियों के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाये रखने, गन्ना विकास कार्यक्रमों को सफल बनाने में रचनात्मक योगदान देने, गन्ना विकास समितियों के नीति विषयक मामलों में उचित परामर्श दिये जाने व उनके संगठनात्मक विषयों में आवश्यक सहायता व मार्गदर्शन प्रदान करने आदि के उददेश्यों से की गयी।
अपने उददेश्यों की पूर्ति में गन्ना संघ को आशातीत सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश के 45 जिलों में फैले लगभग 43500 ग्रामों में 30 लाख से अधिक गन्ना किसान इन गन्ना समितियों के सदस्य हैं। सहकारी गन्ना विकास समितियों अपने उत्पादकों को गन्ना की आपूर्ति चीनी मिलों को कराने एवं उनका उचित मूल्य उत्पादकों को दिलाने, गन्ना कृषकों को कृषि यंत्र, सिंचाई एवं अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।